फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भद्रेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मालवीय रोड पर संचारी रोग नियंत्रण अ​भियान के तहत की गई फाॅगिंग।
विज्ञापन
बस्ती। सावन मास में बृहस्पतिवार को भी भद्रेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तमाम श्रद्धालुओं भद्रेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इसके अलावा सावन माह में जिले अन्य सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहा। भद्रेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिव भक्तों तांता लगा था। सावन माह में भीड़ के मद्देनजर भद्रेश्वरनाथ मंदिर में बैरीकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शिव मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को सीमित किया गया है जबकि सोमवार को यहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा भारीनाथ, जागेश्वरनाथ, कड़र, बरवा धाम, कंपनीबाग शिव मंदिर में भी पूजन-अर्चन का दौर सुबह से दोपहर तक चलता रहा। संवाद
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर दिन भर हुई सफाई, मुस्तैद रहे कर्मचारी
बस्ती। कांवड़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को दिन भर सफाई कार्य चला। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की टीम मुस्तैद रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में हाईवे के किनारे पेड़ों की कटाई, छटाई के लिए ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के कर्मचारी सक्रिय रहे। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़कें साफ-सुथरा दिखने लगेंगी। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका ने 25 से अधिक सफाई कर्मियों की टीम उतार दी है। अमहट घाट से लेकर शास्त्री चौक, कंपनीबाग, सिविल लाइन, कमिश्नर कार्यालय मार्ग, जेल रोड, कटरा, बड़ेवन, मूड़घाट मार्ग पर सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यहां फावड़े के साथ सफाई कर्मचारी सड़कों के किनारे झाड़-झंखाड़ की कटाई छंटाई पूरे दिन कर रहे हैं। दूसरी टीम इसे वाहनों पर लादकर शहर से बाहर ले जाकर गिरा रही है। संवाद
वार्डों में चला विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में साफ-सफाई कराई गई। अभियान के तहत वार्डों में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत नालियों की भी साफ सफाई कराई जा रही है तथा जहां जल भराव दिख रहा है वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है जिससे वहां मच्छर न पनप सके। बृहस्पतिवार को बेलवाडाड़ी में पठान टोला, मुरलीजात तथा दक्षिण दरवाजा समेत कई क्षेत्रों में सुबह और दोपहर में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी सफाई कर्मियों और इंस्पेक्टरों को सफाई व्यवस्था में काेई ढील न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा समय समय पर इसका निरीक्षण भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें