विक्रमजोत। क्षेत्र के प्रसिद्ध व पौराणिक हनुमान मंदिर अमोलीपुर में अगहन पूर्णिमा पर लगे मेले में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय के अलावा दूर-दराज के गांवों के ग्रामीणों ने मेले का लुत्फ उठाया और जमकर खेती-किसानी व महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदी। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया।
विज्ञापन
मेले में सुबह से ही लोग आने लगे थे। बुजुर्गों की मानें तो प्रत्येक वर्ष जब खेती-किसानी का काम खत्म हो जाता है तब अगहन मास की पूर्णिमा को लगने वाले मेले में लोगों की भीड़ जुटती है।