मानिक चंद। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बस्ती-मेहदावल मार्ग पर कोड़रा चौराहे के बगल वन विभाग सड़क की दोनों तरफ पेड़ों की कटाई की जा रही है।
बृहस्पतिवार को अचानक एक पेड़ हाईटेंशन तार पर गिर गया, उसी वक्त बाइक सवार संतकबीरनगर जिले के बखिरा निवासी हीरालाल वर्मा और उनका विकास वर्मा पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गए। संयोग अच्छा था कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया और परिवार को सूचना दी। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद