पुरानी बस्ती रेलवे स्टेशन काली मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु संवाद
- फोटो : Samvad
बस्ती। चैत्र नवरात्र की छठवीं शक्ति के रूप में मंगलवार को मां कात्यायनी की आराधना की गई। देवी मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंजे और जयकारे लगे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में कहीं-कहीं मेला जैसा दृश्य दिखा।
मां दुर्गा के छठवें स्वरूप को देवी कात्यायनी कहा जाता है। छठवें नवरात्र को भक्तों ने मां देवी के कात्यायनी स्वरूप की आराधना कर मंगलकामना की। इस दौरान भानपुर स्थित समय माता बैडवा मंदिर, गायत्री शक्ति पीठ रोडवेज, केडीसी स्थित दुर्गा मंदिर, डारीडीहा दुर्गा मंदिर, आवास विकास काली मंदिर, बैरिहवा, पुरानी बस्ती काली मंदिर, कप्तानगंज दुर्गा मंदिर, भारीनाथ और भदेश्वरनाथ समेत विभिन्न मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
वहीं, शहर के गांधीनगर हनुमानगढ़ी में भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चना की। शहर से लेकर गांव तक चैत्र नवरात्र पर वातारण भक्तिमय दिख रहा है। नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना होगी।