संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। साईं श्रद्धा सबुरी कीर्तन मंडली की ओर से शहर के बैरिहवा मोहल्ले में साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात श्रद्धालु भक्ति के सागर में डुबकी लगाते रहे।
भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य यजमान अनिरुद्ध श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव व प्रदीप श्रीवास्तव ने साईंनाथ का माल्यार्पण कर किया। भक्तों ने साईं बावनी का पाठ किया और साईं नाम का जाप कर माहौल को साईंमय कर दिया।
साई भजन संध्या का शुभारंभ साईं भजन गायक संदीप श्रीवास्तव ने हम भी आए है तेरे द्वार साईं जी बेड़ा पार कर दो... को प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। इसके बाद रोती हुई आंखों को मेरे बाबा हंसाते हंै, जब कोई नहीं आता तो मेरे बाबा ही आते हैं... प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
गायक भरत लाल श्रीवास्तव ने जिस साईं ने दर्द दिया है वही दवा भी देगा... प्रस्तुत कर साईं चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।