रुधौली। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में मदरसा तिराहे पर आयोजित भव्य भगवती जागरण में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। लखनऊ के कलाकार दीपमाला सिंह और विनोद चौधरी के देवी और अन्य भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे परिसर में मां के जयकारे गूंजते रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पुष्करादित्य सिंह, अध्यक्ष धीरसेन निषाद, मनोज चौधरी, गन्ना समिति अध्यक्ष प्रदीप सिंह पिंकू आदि ने कार्यक्रम शुरू कराया। इस दौरान प्रस्तुत की गई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विशेष रूप से राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती नृत्य, महाकाली रूप, और हनुमान जी की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में सभासद सुजीत सोनी, शनि मोदनवाल, व्यापारी ओमनाथ सोनी, राम उग्रह जायसवाल, राजकुमार सोनी, जयप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद