श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ रवाना हुईं दो बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या घट रही है। जबकि महाकुंभ से आने वालों की संख्या बनी हुई है। लौटे श्रद्धालु गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज डिपो पर बस खोजते नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है कि महाकुंभ स्नान कर जीवन धन्य हुआ। वहां पैदल चलने में थोड़ी दिक्कत जरूर हुई। मगर, धार्मिक यात्रा पर पैदल चलना सुखद है। बस्ती पहुंचने पर गंतव्य तक जाने के लिए बस का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
उधर, यागराज के लिए रोडवेज की 65 बसें लगाई गई हैं। मगर, मंगलवार को महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं को लेकर दो बसें रवाना हुईं। इसके अलावा दोपहर तक पांच बसें खाली प्रयागराज के भेजी गईं। वसंत पंचमी के बाद से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटती जा रही है। जबकि महाकुंभ और अयोध्या से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बनी हुई है।
बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर के मुताबिक प्रयागराज और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटी है। इसके कारण प्रयागराज के लिए लगाई गई ज्यादातर बसों को जहां जरूरत पड़ रही है, वहां भेजी जा रही है।