फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हिमालय पर देवाधिदेव का आसन देख निहाल हो रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
- माता रानी के सभी स्वरूपों की प्रतिमाओं का हो रहा शहर में दर्शन
विज्ञापन

- राक्षसों का मर्दन करते हुए देवी प्रतिमाओं को निहार रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुर्गा पूजा समारोह भव्यता को छूं रहा है। दुर्गा पंडालों में देवी भक्तों की भीड़ देखते बन रही है। माता रानी की प्रतिमाएं भी विविध स्वरूप वाली है। कहीं रक्त बीज का मर्दन करते हुए शतचंडी मां काली का स्वरूप लोगों को आकर्षण कर रहा है तो कहीं महिसासुर मर्दिनी के रूप में देवी प्रतिमा निहारी जा रही है। दुर्गा पंडाल देवी प्रतिमाओं के साथ पूरा देव दरबार सजा हुआ है।
शहर की विभिन्न आयोजन समितियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालु बटोरने के लिए तरह- तरह तैयारियां की है। भव्य देवी प्रतिमा के साथ आकर्षक डिजाइन के पंडाल लगाए गए हैं। पंडाल में देवलोक जैसा चित्रण लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक सजावट भी बहुत करीने से की गई है। कुछ पंडालों में हिमालय पर्वत पर देवाधिदेव के आसन का चित्रण किया गया हैं तो कहीं गणेश और कार्तिकेय जी की प्रतिमा चलते हुए दिख रही है।
विज्ञापन

-
यहां हिमालय पर्वत पर बैठे हैं शिव शंभू
पुरानी बस्ती के सुर्तीहट्टा में केरला के मां मीनाक्षी देवी मंदिर की तर्ज पर मां का दरबार सजाया गया है। जहां बड़ी संख्या में देवी भक्त पहुंच रहे हैं। यहां की नक्काशी, देवी की गुफा, पहाड़ की आकृति में की गई सजावट लोगों को खूब भा रही है। हालांकि आयोजन समिति ने यहां देवी भक्तों के निशुल्क प्रवेश पर रोक लगा दिया है। प्रति श्रद्धालु 40 रुपये में टिकट देने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। यहां हिमालय पर्वत पर बैठे हुए शिव शंभू का चित्रण सबसे अधिक आकर्षित कर रहा है। इस बार मां वैष्णों की गुफा भी कौतूहल का केंद्र बनी है। आयोजकों ने बताया कि कलाकारों ने इस बार 35 फीट ऊंची प्रतिमा थर्माकोल से तैयार की है। कई ऊंचे- ऊंचे पहाड़ भी बनाए गए हैं। माता वैष्णो देवी चित्रण भी दर्शाया गया है।पहाड़ों से गिरते पानी झरने का स्वरूप ले रहे हैं। बताया गया कि 16 अक्तूबर को महाआरती का आयोजन होगा। आयोजक मंडल में पूर्व सभासद चुनमुन लाल, गोपाल मद्देशिया, राघवेंद्र मिश्र, रवि मद्देशिया आदि शामिल है।
विज्ञापन


कंपनीबाग में चलते हुए दिख रहे गणेश- कार्तिकेय
कंपनीबाग का दुर्गा पंडाल सबसे बड़ा है। यहां देवी के दिव्य दर्शन के साथ गणेश- कार्तिकेय की चलती हुई प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र है। इस देवी दरबार के दर्शन की निशुल्क व्यवस्था है। शाम ढलते ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। पंडाल से दोनों तरफ सौ मीटर की दूरी में सड़क पर सजावट की गई है। कंपनीबाग क्षेत्र पूरी तरह से देवी दरबार बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें