फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली नगर पंचायत में छह करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाला निर्माण, पोखरे व पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में जलनिकासी की समस्या दूर करने और नगरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डुमरियागंज मार्ग के दोनों तरफ और रुधौली-बखिरा मार्ग पर नाला निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। लोहिया नगर वार्ड में पोखरे का सौंदर्यीकरण और शांति नगर वार्ड में नाला निर्माण कराया जाएगा।

रुद्रनगर वार्ड में बस्ती-बांसी मार्ग से मदरसे तक और आजम के घर से मस्जिद तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड के केवटहिया गांव में भी सीसी सड़क निर्माण को मंजूरी मिली है। बालेश्वरी नगर वार्ड में महादेव सिंह मार्ग पर भी सीसी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बस्ती-बांसी मार्ग से छोटी विशनपुरवा होते हुए शहीद पार्क तक पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी। शहीद कीर्तिकर पार्क में बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।

चेयरमैन ने कहा कि स्वीकृत कार्यों से नगर के विभिन्न मोहल्लों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। नाला निर्माण से जलभराव की समस्या कम होगी, जबकि पार्कों के सौंदर्यीकरण और खेल उपकरणों की व्यवस्था से बच्चों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

बैठक में ईओ अमित सिंह के अलावा सभासद गुंजन आर्य, अनिल मौर्य, पंकज सिंह, प्रतीक सिंह, सुजीत सोनी, शशांक कुमार और लक्ष्मण चौहान तथा मनोनीत सभासद विजय नारायण तिवारी और रंजना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें