बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के धंसा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर किशोरी की डंडे से पिटाई करने का आरोप है। किशोरी की मां खुशबू की तहरीर पर पुलिस ने परमात्मा, संतराम और गीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
आरोप है कि 29 अक्तूबर की दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी बेटी खुशी धंसा चौराहे से किराने का सामान लेकर घर जा रही थी। प्राथमिक विद्यालय के पास परमात्मा ने पुरानी रंजिश को लेकर डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। उसे लात-मुक्कों से भी पीटा गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों के बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।