फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 12वीं में देवांश, 10वीं में पल्लवी ने किया बस्ती टाॅप

Sat, 13 May 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
माता पिता के साथ खुशियां मनाते इंटरमीडिएट के जिला टॉपर देवांश शुक्ला
विज्ञापन
बस्ती। सीबीएसई 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम में में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेधावियों ने सफलता की छलांग लगाई है। शुक्रवार को जारी हुए परिणाम में 12वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर देवांश शुक्ल और 10वीं में पल्लवी सिंह 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाॅपर बने हैं। परिणाम आने के बाद मेधावियों का उत्साह देखते बन रहा था।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र देवांश शुक्ल ने सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक हासिल किया। इस परीक्षा में वह जिला टांपर बने। वहीं दूसरे स्थान पर श्री राम पब्लिक स्कूल के आदित्य भारद्वाज रहे। उन्होंने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी विद्यालय के सचिन यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10वीं में श्रीराम पब्लिक स्कूल की पल्लवी सिंह 98.4 अंक प्राप्त कर जिला टाॅपर बनीं। दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय के छात्र देवेश पांडेय और वंश पटेल रहे। दोनों ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी विद्यालय के छात्र ऐश्वर्य राज सिंह 96.8 प्रतिशत और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग की छात्रा नेहा ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टाॅपरों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
-
बस्ती जनपद के टाॅपर- 12वीं
देवांश शुक्ल- 98 प्रतिशत- प्रथम स्थान- सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग
आदित्य भारद्वाज- 97.8 प्रतिशत- द्वितीय - श्रीराम पब्लिक स्कूल
सचिन यादव- 97.2 प्रतिशत- तृतीय - श्रीराम पब्लिक स्कूल
-
टाॅपर- 10वीं
पल्लवी सिंह- 98.4 प्रतिशत- प्रथम - श्रीराम पब्लिक स्कूल
देवेश पांडेय- 97.6 प्रतिशत- द्वितीय- श्रीराम पब्लिक स्कूल
वंश पटेल- 97.6 प्रतिशत- द्वितीय स्थान- श्रीराम पब्लिक स्कूल
ऐश्वर्य राज सिंह- 96.8 प्रतिशत- तृतीय- श्रीराम पब्लिक स्कूल
नेहा- 96.8 प्रतिशत- तृतीय स्थान- सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग।

माता पिता के साथ खुशियां मनाते इंटरमीडिएट के जिला टॉपर देवांश शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें