फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात में आराम, दिन में...

Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मतदान के बाद समर्थकों के साथ परिणाम पर चर्चा करतीं भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे
विज्ञापन
बस्ती। निकाय चुनाव में मतदान 11 मई को शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इसके बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक घर की ओर रुख किए। माह भर की भागदौड़ के बाद सुकून का पल 11 मई की रात को आ गया। प्रत्याशी व समर्थकों ने पूरी रात सुकून की नींद ली और सुबह से फिर नई व्यवस्था यानी 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुट गया। एजेंट आदि का निर्धारण कर अभिलेख जमा कराए गए और अब सुबह से ही केडीसी, नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया तथा रुधौली तहसील में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। टीम ने शुक्रवार को भाजपा व सपा प्रत्याशी के घर पहुंचकर उनकी दिनचर्या जानी। बोलीं महीने भर बाद रात में सुकून की नींद सोई ओर सुबह फिर मतगणना की तैयारी में जुट गई हूं।
विज्ञापन


भागदौड़ थमा तो मिली सुकून की नींद
भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने बताया कि वह मतदान के बाद कार्यकर्ताओं से मिल उन्हें सहयोग के लिए रात में ही धन्यवाद दिया। इसके बाद दस बजे घर आ गई। कई दिन बाद परिवार के साथ भोजन किया और सुकून भरी नींद ली। सुबह 7 बजे उठने के बाद घर पर आए कार्यकर्ताओं से चुनावी स्थिति पर बातचीत की। तैयार होकर 10 बजे फिर से कार्यालय पहुंची। बैठक कर मतगणना की रणनीति बनाई। अभिलेख आदि तैयार कराकर जमा कराया गया है।
-
अब परिणाम तभी आराम
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नेहा वर्मा ने कहा कि यह रात भी ठीक ढंग से नहीं बीता। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि भाजपा कोई गड़बड़ कर सकती है। ऐसे में देर रात तक केडीसी में रही। घर आकर थोड़ी देर आराम किया और फिर सुबह से कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मतगणना की रणनीति पर चर्चा करती रही। बोली कि अब जब तक नहीं आएगा परिणाम तब तक नहीं होगा आराम।

मतदान के बाद समर्थकों के साथ परिणाम पर चर्चा करतीं भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें