फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएमओ से आवंटित कार्यों का विवरण तलब

Sun, 05 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कविंद्र चौधरी ने सदन में उठाया था मुद्दा
विज्ञापन

बस्ती। जिले में स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से सफाई, विद्युत व वाहन सहित अन्य कार्यों के लिए बिना टेंडर कराए ही आवंटन किए जाने का मामला शासन स्तर पर पहुंच गया है। विधायक कप्तानगंज कविंद्र चौधरी की ओर से सदन में पूछे गए प्रश्न के बाद इस मामले की जांच अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ को सौंपी गई। उन्होंने सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे से उल्लिखित कार्यों का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने अपेक्षा जताई है कि विगत वर्षों में इन कार्यों से संबंधित कितने टेंडर किए गए है, अथवा बिना टेंडर के कितने कार्य आवंटित किए गए हैं इसका संपूर्ण विवरण तैयार करके भेजा जाए। विधायक ने आरोप लगाया था समय-समय पर टेंडर न होने से वित्तीय अनियमितता हो जाती है। सिविल, विद्युत, क्लीनिंग, स्विपिंग व वाहन सहित अन्य के टेंडर नहीं कराए जा रहे है। टेंडर न होने के पीछे क्या कारण है, इसकी मंशा भी साफ नहीं हो पा रही है। विधायक ने प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। शासन से विवरण तलब होने के बाद सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें