फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम धूप के बावजूद नहीं कम हुई गलन

विज्ञापन
सुबह के वक्ता छाया रहा कोहरा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
धूप के बावजूद नहीं कम हुई गलन
विज्ञापन

बस्ती। मौसम की बदमिजाजी अभी जारी रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले मौसम का ठिठुरन भरा रुख कायम रहा। घने कोहरे के बीच सुबह तो हुई लेकिन सड़क पर वाहन दौड़ाने लायक दृष्यता नौ बजे के बाद देखने को मिली। 11 बजे के बाद धूप निकल आई लेकिन कई बार बादलों ने उसे ढक दिया। इस बीच दिन के तापमान में सोमवार के 19 की तुलना में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी (22 डिग्री सेल्सियस) दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि बृहस्पतिवार रात में बूंदाबांदी होगी।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक पांच से छह फरवरी के बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान सामान्य गति से पुरवा हवा चलने के आसार हैं। बादल न होने पर घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार को तापमान में किसी खास उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के फसल विज्ञानी डाक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें