फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से बंद कर दी गई राह, लोग परेशान

विज्ञापन
कटरा चुंगी से बाईपास जाने वाली सड़क पर लगा वैरियर। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कटरा चुंगी हाईवे संपर्क मार्ग बंद, लोग परेशान
विज्ञापन

बस्ती। शहर से हाईवे पर जाने के लिए कटरा चुंगी मार्ग को 29 जनवरी को बंद कर दिया गया। इस मार्ग से हाईवे पार कर गनेशपुर होते हुए वाल्टरगंज व दुबौला जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कटरा चुंगी संपर्क मार्ग वीरान होने से कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है।
कटरा चुंगी हाईवे संपर्क मार्ग से लोग शहर में प्रवेश करते हैं। हालांकि यह सड़क बड़े वाहनों के लिए काफी पहले बंद कर दिया गया था, मगर 29 जनवरी को प्रशासन ने बिना किसी सूचना के हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर लगाकर इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके चलते गनेशपुर जाने वालों को अब करीब एक किमी की यात्रा तय करनी पड़ती है। यहां के व्यापारी विश्वजीत जायसवाल ने कहा कि यहां कारोबार चौपट होने के कगार पर है। तमाम प्रयास के बावजूद जिम्मेदारों ने एक न सुनी। जन प्रतिनिधियों से भी बात की गई, मगर किसी ने कान नहीं धरा। दुकानदार राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यहां अब एक भी ग्राहक नहीं आ रहा है। कारोबार से ही परिवार का पेट पलता है। वाहन मिस्त्री पंकज निषाद ने कहा कि हर दिन कमाओ के तर्ज पर काम चल रहा था, मगर प्रशासन ने पेट पर लात मार दिया। पूरा दिन खाली बैठे रहते हैं। कपड़ा व्यवसायी सतीश कुमार ने कहा कि अब शायद यहां दुकान बंद कर कहीं और काम करना पड़ेगा। क्योंकि ग्राहक अब आने से रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रशासन के निर्देश पर इसे बंद किया गया है। लोग गलत ढंग से इसे पार करते थे, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती थी। अब यह पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें