बनकटी। उप निदेशक पंचायत ने बनकटी ब्लॉक के देवमी, बरहुआ आदि गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव ने शनिवार को देवमी, बरहुआ, कराहपीठिया आदि गांव में पहुंच कर पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आरसी सेंटर, नाली सड़क सहित पंचायत विभाग से कराएं गये विकास कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें साफ सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई और नियमित साफ सफाई करने का निर्देश दिया तथा कराहपीठिया में नाली टूटी की मरम्मत कराने को कहा। इस अवसर पर पप्पू चौधरी, राजीव तिवारी, कमलेश चौधरी सहित सचिव व प्रधान उपस्थित रहे। संवाद