फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नोडल अधिकारी ने टीकाकरण का लिया जायजा

Sun, 03 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगरीय क्षेत्र के दो पीएचसी और एक टीकाकरण सत्र का उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. बृजेश ने औचक निरीक्षक किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर कमियां मिलीं। सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सबसे पहले नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी एवं एलटी प्रतिकर अवकाश पर थे। स्टाफ नर्स कीर्ति सिंह, फार्मासिस्ट अनिल यादव उपस्थित पाए गए। इसके बाद नियमित टीकाकरण का निरीक्षण किया गया। जिसमें एएनम की ओर से अपडेट ड्यूलिस्ट नहीं बनाया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का टीकाकरण से संबंधित रिकॉर्ड पूर्ण नहीं पाया गया। आशा की ओर से मोबिलाइजेशन का कार्य सही से नहीं किया जा रहा था। सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत रिकॉर्ड को पूर्ण करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरदहिया बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टाफ नर्स पूनम यादव, फार्मासिस्ट विजय कुमार उपस्थित पाए गए। कई रिकार्ड ठीक नहीं थे, इस पर फार्मासिस्ट को सभी रिकॉर्ड पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। स्टाफ नर्स को निर्देश दिया गया कि जो भी गर्भवती महिलाएं आती हैं उनका एएनसी जांच अवश्य करें तथा समय से रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान जिला समन्वयक शहरी सचिन चौरसिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें