बस्ती। दक्षिण दरवाजा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार की रात इलाज के बाद हुई एक बच्चे की मौत के बाद परिजन भड़क गए। विवाद की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस पहुंच गई। बाद में परिजन ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को लिखकर दे दिया कि उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करानी है।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि इसकी जांच डिप्टी सीएमओ को भेजकर करवा रहे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ निवासी अतुल कुमार अपनी दो वर्षीय भांजी को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल में आए थे। वहां पर इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन वापस उसी अस्पताल में आए।
परिजन सही तरीके से इलाज न होने का आरोप लगा रहे थे। वहां हुए विवाद के बाद पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों को शांत करायाा। बाद में परिजनों ने शिकायत करने से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।