चुनाव ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए 28 के आश्रितों को मिलेगी अनुग्रह धनराशि
बस्ती। शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मृत हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह धनराशि जारी कर दी है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से इस आशय का पत्र राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को मृतकों की सूची समेत पत्र जारी करते हुए भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इस सूची में बस्ती जिले के 28 कार्मिक शामिल हैं, जिनके परिजनों को अनुग्रह धनराशि मिलेगी।
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी सूची में बेसिक शिक्षा विभाग के रामप्रकाश, राघवेंद्र शरण पांडेय, प्रतिभा मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, माध्यमिक शिक्षा विभाग से संतोष कुमार शुक्ला, बेसिक शिक्षा विभाग से साजिदा बेगम, श्रीकृष्णा श्रीवास्तव, श्यामल, शिव पूजन, माध्यमिक शिक्षा विभाग से विनोद कुमार उपाध्याय, बेसिक शिक्षा विभाग से सुनीता वर्मा, सिंचाई विभाग से जगदेव सिंह, केदारनाथ, बेसिक शिक्षा विभाग से मालती सिंह, नरसिंह यादव, माध्यमिक शिक्षा विभाग से ओम प्रकाश पाल, बेसिक शिक्षा विभाग से निर्मला यादव, पंचायती राज विभाग से बेचई पटेल के नाम शामिल हैं।
इसी तरह पुलिस विभाग से बालमुकुंद, बेसिक शिक्षा विभाग से अवधेश सिंह, चंद्रिका प्रसाद पांडेय, माध्यमिक शिक्षा विभाग से चंद्रशेखर, गन्ना विभाग से धनंजय कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग से बुधीराम, बेसिक शिक्षा विभाग से बृजेश कुमार, माध्यमिक शिक्षा विभाग से चंद्रप्रकाश, कृषि विभाग से गणेश मिश्रा, सिंचाई विभाग से दिनेश के नाम शामिल हैं।