- जिन वाहनों पर शासन के निर्देशों के बाद सुरक्षित नंबर प्लेट नहीं लग सके हैं, पंजीयन निलंबित हो सकता है।
- व्यावसायिक वाहनों का रोड परमिट नहीं बनेगा।
- वाहन स्वामियों का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा।
- ऐसे वाहनों का स्वास्थ्य व पर्यावरण प्रमाणपत्र भी नहीं बन सकेगा।
बोले एआरटीओ प्रवर्तन
एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह ने कहा कि हाई सिक्यूरिटी नंबर के प्रति शासन गंभीर है। विभाग अभी ऐसे वाहन स्वामियों को चेतावनी दे रहा है। जांच पड़ताल में यदि ऐसे वाहन पकड़े जाते हैं तो उन पर भारी भरकम जुर्माना तो लगेगा ही, पंजीयन भी निलंबित किया जाएगा। कहा कि अब सभी वाहनों पर नंबर को जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।