फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया, दरियाबाग संतकबीरनगर विजयी

विज्ञापन
विजेता को ट्रॉफी देते मुख्यअतिथि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कप्तानगंज। 
विज्ञापन

क्षेत्र के राजकीय डिग्री कॉलेज गड़हा गौतम में आयोजित 22वीं रामआसरे सिंह नोहरा देवी वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को हुआ। वॉलीबॉल फाइनल में देवरिया तो कबड्डी में दरियाबाग संतकबीरनगर ने खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता और उप विजेता टीम को डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने पुरस्कृत किया।
डीआईजी साहू के अलावा उप जिलाधिकारी हर्रैया दिनेश कुमार, एएसपी नरेंद्र सिंह, तहसीलदार न्यायिक बृजेश कुमार वर्मा सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी उमाशंकर पांडेय, सचिव सुमित्रा सिंह, हरिश्चंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। प्रतियोगिता के दौरान सलमा खातून ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में दिनेश सिंह, रमाकांत पांडेय, शिवपूजन वर्मा और चंदन सिंह को बेस्ट रेफरी का सम्मान मिला जबकि वॉलीबॉल में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभिषेक, प्रभात और संतोष सिंह तथा कबड्डी में बेहतर खेल के लिए अंशु मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, निर्भय सिंह और राहुल सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान सहयोग के लिए समरजीत सिंह, संदीप सिंह, सनी सिंह, माधव प्रसाद, शिवाजी सिंह और रमानी को सम्मान मिला।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवाजी सिंह, कृष्णकांत सिंह, चंदन सिंह, विक्रांत सिंह, धीरेंद्र सिंहसनी, अजय सिंह, धर्मेंद्र देव सिंह, काजल मिश्रा, मोना सिंह, सुभाष चंद्र यादव, समरजीत सिंह, शिवम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें