फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना पंजीकरण संचालित दांत का अस्पताल सील

विज्ञापन
खुटहन चौराहे पर अवैध ढंग से संचालित डेंटल क्लीनिक सील की गई- विभाग
विज्ञापन
बस्ती। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के खुटहन चौराहे पर अवैध ढंग से संचालित होते एक डेंटल क्लीनिक पकड़ी गई, जिसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

डाॅ. अजीत कुशवाहा के नेतृत्व में भ्रमण कर रही टीम खुटहन चौराहे पर संचालित न्यू शक्ति डेंटल क्लीनिक पहुंची। यहां एक व्यक्ति दंत रोगियों का इलाज करते हुए पाया गया। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि संबंधित क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित हो रही है। डाॅ. कुशवाहा ने बताया कि क्लीनिक पर इलाज करते हुए व्यक्ति के पास कोई डिग्री नहीं पाई गई। डिग्री और पंजीकरण से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति द्वारा संतोषजनक उत्तर भी दिया गया। टीम ने मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया। डाॅ. कुशवाहा ने बताया कि छापे के दौरान की गई कार्रवाई की रिपोर्ट से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है। सीएमओ ने कहा कि क्लीनिक संचालित करने वाले व्यक्ति की मौके पर तस्दीक पंकज कुमार के रूप में कर ली गई है।
विज्ञापन

ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें