फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना पंजीकरण संचालित डेंटल क्लीनिक सील

विज्ञापन
हर्दिया चौराहे पर संचालित क्लीनिक को सील कराते डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने हर्दिया चौराहे पर संचालित उन्नति डेंटल क्लीनिक पर शनिवार दोपहर टीम के साथ छापा मारा। सीएमओ को शिकायत मिली थी कि बहादुरपुर सीएचसी पर तैनात डेंटल हाइजीनिस्ट बिना पंजीकरण के क्लीनिक चला रहा है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने डिप्टी सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ जब वहां पहुंचे तो शायद आरोपी को इस बात की भनक पहले से लग चुकी थी। वह क्लीनिक बंद कर फरार हो गया था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने क्लीनिक पर लगे बोर्ड वगैरह को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि क्लीनिक बंद मिली, लेकिन क्लीनिक के अंदर देखने से यह मालूम हुआ कि वहां पर दांत के इलाज से संबंधित मशीनें लगी हैं।
आसपास के लोगों ने भी बताया कि यहां पर डेंटल क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया है। वहीं, पूर्व में एमओआईसी बहादुरपुर डॉ. पवन वर्मा संबंधित डेंटल हाईजनिस्ट को सीएचसी में कार्यरत रहते हुए भी निजी क्लीनिक चलाने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें