फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौर में डेंगू मरीज की हुई पुष्टि,गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
गौर के शाहबाजपुर गांव में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : BASTI
विज्ञापन
गौर में डेंगू मरीज की पुष्टि, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

गौर(ब्यूरो)। सीएचसी के शाहबाजपुर गांव में डेंगू मरीज की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को सीएचसी की टीम गांव पहुंचकर ब्लड सेंपल लिए और दवा वितरण कर ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों के बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

शाहबाजपुर गांव निवासी 30 वर्षीय ऋतुराज अहमदाबाद में रोजी-रोटी के लिए प्राइवेट काम करते हैं। वहां से बीमार होने के बाद वह गांव आ गए। हालत गंभीर देख परिवार के लोग इलाज के लिए अयोध्या ले गए। हालत में सुधार न होने पर 30 अगस्त को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि की है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के जरिए सीएचसी अधीक्षक गौर को मिली। अधीक्षक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में टीम भेजी गई है। बीएचडब्ल्यू मनीष पाठक, अमित कुमार, जयप्रकाश ने बताया कि विभाग की ओर से डेंगू की पुष्टि होते ही गांव के लोगों का जांच के लिए खून के नमूने लिए गए है। क्लोरीन टेबलेट, ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें