फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डेंगू बुखार फिर हमलावर, सांसत में मरीज

Thu, 18 Sep 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव के कारण डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जिले में डेंगू के 20 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। जबकि हर दिन औसतन चार से पांच नए मरीजों में लक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं बुधवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि दिखी।
विज्ञापन

बरसात के मौसम से डेंगू, टायफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में अब तक डेंगू के 20 मामले मिल चुके हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। फिजिशियन की ओपीडी में अधिकांश बुखार के मरीज आ रहे हैं। जिले का मौसम हर दिन बदल रहा है। आलम यह है कि बदलते मौसम ने लोगों को बीमार बना दिया है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1016 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। फिजिशियन की ओपीडी 243 के पार पहुंच गई है। इनमें अधिकतर बुखार के मरीज शामिल हैं।
चिकित्सक बुखार के संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच करा रहे हैं। पुष्टि होने पर इलाज करते हैं। इस समय स्थिति यह है कि इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड में कोई बेड खाली नहीं है। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारी को नजरअंदाज न करें। लगातार बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन


एईएस के हुए 11 मरीज
जिले में संक्रमण का फैलाव जारी है। अब तक एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के 11 और जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) के दो मरीज मिल चुके हैं। चिकनगुनिया में एक केस दर्ज है। वहीं, मलेरिया में चार और फाइलेरिया में दो मरीज की पुष्टि है। अधिकांश उपचार के बाद घर चले गए हैं। इस साल मृतकों की संख्या शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें