फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से जच्चा-बच्चा की हुई मौत

Sat, 12 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत चंदोखा किरन की मौत होने पर शोकाकुल परिवार के लोग।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चंदोखा में डेंगू से पीड़ित 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसने कुछ घंटे पहले ही एक मृत बच्ची को जन्म दिया था। महिला का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के बाद लखनऊ केजीएमसी में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

 परिवार के लोगों ने बताया कि किरन चौधरी करीब 15 दिन से डेंगू से पीड़ित थी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में स्थिति में सुधार नहीं हुई तो मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार शाम मृत बच्ची को जन्म दिया था। उसके थोड़ी ही देर बाद प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर पर पहुंचते ही  कोहराम मच गया। पूरे गांव में  शोक व्याप्त है। शनिवार को अंतिम संस्कार चंदोखा घाट पर किया गया। डेंगू पीड़िता किरन की मौत से गांव में  दहशत है। पति मनोज चौधरी तथा माता  शांति देवी भी एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित हैं। गांव के जितेंद्र,  राम तोल, कुसलावती, सहित कई अन्य भी बुखार की चपेट में हैं। गांव वालों का कहना है कि सफाई कर्मचारी कभी कभार ही आते हैं। ग्राम प्रधान किरण राजभर ने बताया कि गांव में कुल 80 घर में लगभग 1000 की  आबादी है। जिनमें 22 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए हैं। निरंजन, गोपी के यहां लगे हैंडपंप प्रदूषित जल दे रहे हैं। गांव के गंगाराम,  मंजू देवी, दयाशंकर, कृपा नारायण, दिनेश, मक्खन लाल, त्रिभवन, राजकुमार सहित अनेक लोगों के परिजन छोटे हैंडपंपों के जल का प्रयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें