फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण जागरूकता के लिए रैली निकाली

विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

सघन मिशन इंद्रधनुष यानी विशेष टीकाकरण में तीसरे चरण का अभियान बृहस्पतिवार से 18 दिसंबर तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों और ग्रामीण इलाकों में होगा। इसकी शुरुआत और जन जागरूकता के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा एनसीसी और एनएसएस के कैडेटों ने रैली निकाली। रैली जीजीआईसी से शुरू होकर बेेगम खैर इंटर कॉलेज तक गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को गति देने के लिए बैठक भी की। 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीजीआईसी में सुबह दस बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा आईएमए सहित अन्य स्वास्थ्य संगठनों के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद साढ़े दस बजे एडी हेल्थ डॉ. सीके शाही, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा और प्रधानाचार्य जीजीआईसी नीलम सिंह ने हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया। टीकाकरण को लेकर जागरूकता के नारे लगाते बच्चों की टोली सड़क पर उतरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय, बीएन मिश्र, एनसीसी के कमांडेंट राम बहादुर, तफज्जुल हुसैन, रवि श्रीवास्तव, सचिन चौरसिया आदि शामिल रहे। इधर, साऊंघाट पीएचसी पर डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर मिशन इंद्रधनुष की रैली को रवाना किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूमते हुए रैली पीएचसी परिसर में समाप्त हुई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें