फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैली में मिलेंगी मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं

विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

मिनी पीजीआई कहे जाने वाले ओपेक चिकित्सालय कैली के दिन अब बहुरेंगे। बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अस्पताल को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित करने की की बात कही। उन्होंने डॉक्टरों की कमी दूर करने के सरकार के प्रयासों का ब्योरा दिया तो जिले को नौ विशेषज्ञ डॉक्टरों को शासन स्तर से भेजे जाने की बात भी बताई। स्वास्थ्य मंत्री ओपेक चिकित्सालय कैली का निरीक्षण करने के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल के परिक्षेत्र में बनाए गए कई भवन जर्जर हो गए हैं। इसे व्यवस्थित कराने के लिए संबंधित निर्माण इकाई को निर्देश दिए जाएंगे। अस्पताल परिसर में स्थित उन भवनों को भी खाली करा दिया जाएगा, जिसमें लोग बेवजह कब्जा किए हुए हैं। इसकी प्रक्रिया इसी माह शुरू करा दी जाएगी। कहा कि डीएम अरविंद कुमार सिंह को ओपेक चिकित्सालय कैली मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है और इसी सप्ताह सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैली परिसर में चौकी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईसी पर भड़के मंत्री
समीक्षा बैठक के दौरान जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव को मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने हिदायत दी। अस्पताल की व्यवस्था को स्वयं देखने का निर्देश मंत्री ने एसआईसी को दिया है। बैठक में डीएम अरविंद सिंह के अलावा, एसपी संकल्प शर्मा, एडी हेल्थ डॉ. सीके शाही, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, ओपेक चिकित्सालय कैली के निदेशक डॉ. अरुण कुमार, सीएमएस डॉ. सोमेश चंद्र श्रीवास्तव, महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके सिंह आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें