फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 12 Nov 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। छपिया रघुवंश गांव में साधन सहकारी समिति पर खाद बिक्री के दौरान मारपीट हो गई। इसमें पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रुधौली थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान थानाध्यक्ष और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे लगाए गए। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
पुलिस ने आनन-फानन केस तो दर्ज कर लिया। मगर, गिरफ्तारी की मांग पर कार्यकर्ता अड़ गए। देर रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, सीओ स्वर्णिमा सिंह पहुंचीं। 9:30 बजे आईजी से फोन पर वार्ता के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग वापस लौटे। आईजी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे मंगलवार को कार्यालय में आकर पूरे प्रकरण की जानकारी दें। उचित कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। छपिया रघुवंश गांव में साधन सहकारी समिति पर खाद बिक्री के दौरान रविवार को मारपीट हुई थी। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने बजरंग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी से को मौके पर बुलाया। आरोप है कि उनके साथ भी कुछ लोगों ने अभद्रता की।
विज्ञापन

मनमोहन का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और वे सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उन्हें फोन कर तहरीर वापस लेने की धमकी देने लगे। इसकी शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मनमोहन त्रिपाठी के साथ संगठन के तमाम लोग थाने पर प्रदर्शन करने पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला सह संयोजक राहुल, स्नेह पांडेय, सोनू चौहान, शुभम सोनी, कृष्णा, रमेश शर्मा, अंशुमन पांडेय, दिलीप यादव, शिवचरण यादव आदि ने नारेबाजी शुरू की तो पुलिस कर्मी सकते में आ गए। दबाव में केस भी दर्ज कर लिया गया लेकिन धरने पर बैठे लोग गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।ु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें