फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध के विरोध में प्रदर्शन किया

Tue, 07 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसपी और एडीएम को दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का सत्ता पक्ष के इशारे पर किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के खराब कानून व्यवस्था का हाल मथुरा कांड से पता चलता है, जहां पर सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा पोषित अराजक तत्वों के हमले  में पुलिस के दो जांबाज अफसर शहीद हो गए। पूरे प्रदेश में सत्ताधारी दल के नेताओं के संरक्षण में अपराधियों एवं अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पूरे प्रदेश में भय एवं अराजकता का माहौल बना हुआ है। सत्ताधारी दल के लोग खुद को नियम कानून से ऊपर समझ  रहे हैं।
बस्ती में पुलिस का रवैया पक्षपातपूर्ण है। विशेष कर हरैया विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले थानों पर। यहां भाजपा से जुड़े लोगों के ऊपर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर सत्ताधारी दल के नेता के इशारे पर कार्रवाई  की जा रही है। जनता की आवाज उठाने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, सुशील सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रावास सिंह, सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल, राकेश  श्रीवास्तव, अश्वनी उपाघ्याय, नरेंद्र त्रिपाठी, अनूप  खरे, विवेकानंद मिश्र, गिल्लम चौधरी, सतेंद्र शुक्ल जिप्पी, पप्पू शुक्ल, भानु  प्रकाश मिश्र, आशीष शुक्ल, अमृत वर्मा, संजय  चौधरी, आदित्य श्रीवास्तव, राजन मिश्र, उषा श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, राम  प्रकाश,  पंकज दुबे, अनिल कुमार पाण्डेय, वरुण  सिंह, राधा अग्रहरी, सुरेन्द्र सिंह, सत्येंद्र पाण्डेय, रवि सोनी, मनीष पाण्डेय मौजूद रहे।

एसपी को ज्ञापन सौंपा
बस्ती। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता संजय चौधरी ने रूधौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर सोमवार को एसपी कृपाशंकर सिंह से मुलाकात की। उन्हे ज्ञापन सौंप समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
भाजपा नेता संजय चौधरी ने कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुनवाई थानो पर नहीं हो रही है। पीड़ित थानों से लौटा दिए जाते है। पुलिस मनमानी कर माम लोगों को परेशान कर रही है। पीड़ितों से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। यह सब बंद होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो वे जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें