फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के समान वेतन की मांग

Sun, 17 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पुलिस के समान वेतन की मांग
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी  एसोसिएशन की रविवार को बैठक हुई। अमहट स्थित शिवमंदिर में हुई बैठक में पुलिस के समान वेतन की मांग की गई। जिलाध्यक्ष धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में  निर्णय लिया  गया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुलिस के समान वेतन और भत्ते की मांग को लेकर होमगार्डस एक अगस्त से कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव ने  कहा कि होमगार्ड्स सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,  उन्हें हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण भी प्राप्त है ऐसे में उन्हें  पुलिस कर्मियों के समान वेतन, भत्ता व अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि पंजाब, राजस्थान, हिमांचल प्रदेश और दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय के  आदेश के तहत होमगार्डों को पुलिस कर्मियों की भांति सुविधाएं दी जा रही  हैं। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में होमगार्डों को पुलिस कर्मियों की  भांति सुविधा देने का आश्वासन दिया गया था किन्तु इस दिशा में कोई पहल नहीं  हो सकी। प्रदेश कार्य समिति सदस्य उदयनरायन तिवारी ने कहा कि  होमगार्ड अब आर-पार का संघर्ष करेंगे और जब तक समुचित न्याय नहीं मिल जाता  संघर्ष प्रान्तीय स्तर पर जारी रहेगा। एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष  प्रमोद कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि एडीजी पीके तिवारी ने आश्वासन दिया  था कि 25 जून तक होमगार्डों की मांगों को पूरा करा दिया जाएगा लेकिन इस दिशा में कोई  प्रगति नहीं हुई। ऐसे में होमगार्डो के पास अपने हक के लिए कार्य बहिष्कार  के सिवा कोई चारा नहीं है।

बैठक में संतराम मौर्य, रूपेश कुमार,  विवेक कुमार मिश्र, प्रवेश कुमार, दूधनाथ यादव, संतराम वर्मा, राममूरत  यादव, विष्णु सिंह, वीरेन्द्र कुमार, ब्रम्हानन्द मिश्र,  राम  नियाज, रामसुभग, उदयनरायन उपाध्याय के साथ ही अनेक होमगार्डस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें