फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अइलाघाट से रोडवेज बस चलवाने की मांग

Mon, 16 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। अइलाघाट से हलुआ बाजार, बभनान, परशुरामपुर, मखौड़ा धाम, अयोध्या के रास्ते लखनऊ जाने वाली अयोध्या डिपो की रोडवेज बस का संचालन विगत कई वर्षों से हलुआ बाजार से कराया जा रहा है। जबकि अयोध्या डिपो की ओर से बस संचालन कागजों में अइलाघाट से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बस को अइलाघाट से चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


अयोध्या डिपो की ओर से कई वर्ष पहले लोगों की मांग पर अइलाघाट से लखनऊ के लिए बस का संचालन शुरू कराया गया, तब स्थानीय लोगों में खुशी व्याप्त हुई और लोगों ने कहा कि लखनऊ तक का सफर आसानी से पूरा होगा। लेकिन रोडवेज की बस अइलाघाट न जाकर हलुआ बाजार में स्टॉपेज करती है और यही से बस का संचालन कराया जा रहा है। जबकि कागजों में बस का संचालन अइलाघाट दिखाया जाता है। हलुआ बाजार से अइलाघाट की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। बावजूद उसके रोडवेज की बस अइलाघाट नहीं जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि हलुआ से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस का संचालन अइलाघाट से कराया जाए। जिससे क्षेत्र के अइलाघाट, बढ़नी, सावडीह, बलुआ चौबे सहित भानपुर, सोनहा थाना क्षेत्र के यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें