फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग

Tue, 30 Sep 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की। किसानों ने एसडीएम हिमांशु कुमार को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। वसीयत और वरासत से जुड़े मामलों जानबूझकर लंबित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही, राजस्व अभिलेखों में शीघ्रता से सुधार कराने की अपील की।
विज्ञापन

रबी की बुआई को देखते हुए किसानों ने अभी से डीएपी और यूरिया की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की। भिरिया ऋतुराज सहकारी समिति पर समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। किसानों ने यह भी कहा कि जंगली जानवरों और बंदरों के आतंक से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, जिस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। बैठक में रामभजन, रामशब्द चौधरी, रमेश चौधरी, रामकृपाल, कमल कुमार, शुभराम समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें