बस्ती। जनपद बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री शिव शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। इसमें भाजपा सांसद को गिराने पर राहुल की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी लोकसभा में धक्का देकर भाजपा के कई सांसदों के साथ जो कृत्य किया है, उसकी जितनी निंदा की जाय कम है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस दौरान बागीश दुबे, अभिषेक गुप्ता, संतराम, प्रभात शुक्ला, आकाश पांडेय माैजूद रहे। संवाद