बस्ती। समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में शनिवार को प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया है कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे। उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जाय।
ज्ञापन के बाद सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, सपा नेता चंद्र भूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र आदि ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी से भाजपा का सच सामने आ गया है।