बस्ती। शहर के कटरा पानी की टंकी के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास खुलीं मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से की है। इस बावत मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार को डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि शिव मंदिर की बांई तरफ मांस की कई दुकानें हैं। इनके दुकानदार धर्मस्थलों से दो से पांच सौ मीटर की परिधि में मांस, मछली और चिकन की दुकानों के संचालन पर पाबंदी का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इससे हिंदू समाज में आक्रोश है। इस दौरान मोहित गुप्ता, रत्नाकर मिश्रा, रमनधर दूबे, विकास, हरि ओम प्रकाश, विवेक कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद