फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसडीएम को ज्ञापन देकर बीईओ के स्थानांतरण की मांग

Tue, 28 May 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम की जयंती पर उनके चित्र से छेड़छाड़ का पोस्ट करने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। भगवान परशुराम की जयंती पर उनके चित्र के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में बीईओ बड़कऊ वर्मा पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे खफा भाजपा नेता चंद्र मणि पांडेय ने एसडीएम के माध्यम से प्रमुख सचिव शिक्षा को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

चंद्रमणि ने बताया कि बीईओ एक राजपत्रित अधिकारी हैं। उनसे ऐसे आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। भगवान परशुराम के चित्र से छेड़छाड़ कर की गई पोस्ट उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाती है। इनकी सोच और आचरण से ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हैं। यदि बीईओ का स्थानांतरण नहीं किया गया तो मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस मौके पर गिरजा शंकर, पंकज, चंद्र प्रकाश, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें