फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुदरहा में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल संचालित अप्रशिक्षित अल्ट्रासाउंड संचालक के गलत रिपोर्ट के चलते मां की गर्भ में पल रहे नवजात शिशु के मौत के मामले में स्वजनों के मदद में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला उपाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने पत्र देकर बताया कि पीएचसी के बगल में सेंटर का संचालन गैर कानूनी रूप से हो रहा है। बहादुरपुर ब्लाक के रामपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव की पत्नी प्रसव पीड़ा में थी और 16 अप्रैल की शाम को पीएचसी से अल्ट्रासाउंड करने के लिए भेजा, तो रिपोर्ट में सही था और उपचार कर घर भेज दिया। दर्द बढ़ा तो फिर ले गया और इसी सेंटर पर दुबारा जांच कराया। इसकी रिपोर्ट स्वजनों को न देकर पर्चे के पीछे हायर सेंटर लिखकर भेज दिया।
बस्ती में जब जांच हुआ तो वहा पता चला कि दस दिन पूर्व बच्चे की मौत हो चुकी थी। फिर कैली में आपरेशन करके बच्चे को बाहर निकाला गया। जिससे प्रसूता की जान बच सकी। इसका शिकायत पति ओम प्रकाश यादव ने सीएमओ से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें