फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में कई मामले निस्तारित

Sat, 10 Feb 2018 11:58 PM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
लोक अदालत में कई मामले निस्तारित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश जयशील पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण करना था। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में कई वादों का निस्तारण किया गया। न्यायालयों में काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


जिला जज ने कहा कि लोक अदालत के आयोजन के अवसर का लाभ वादकारियों के साथ ही बैंकिंग संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों तथा अन्य पक्षों को उठाना चाहिए। कहा कि लोक अदालत में मुख्य रूप से वादकारी के हित को प्राथमिकता देते हुए उदारतापूर्वक कार्रवाई की जाती है। डीएम सुशील कुमार मौर्य ने भी इस मौके पर कई मामलों का निस्तारण आपसी सुलह - समझौते से कराया। लोक अदालत में बैंकों के अधिकारियों की तरफ से लोगों के ऋण संबंधी मामलों को निस्तारित किए गए। वहीं, भारतीय संचार निगम द्वारा बिलों के समायोजन संबंधी मामले निस्तारित किए गए। भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक आदि द्वारा लोक अदालत के दौरान निदान समाधान केंद्र खोले गए। जहां बैंकों से संबंधित वाद निस्तारित हुए। सुलह समझौते के आधार पर कई अन्य वादों का निस्तारण भी लोक अदालत में किया गया।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज एवं सचिव मोहन लाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें