बस्ती। जनपद के दो परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डायट के प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि दूसरे दिन तीन पालियों में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। प्रथम पाली में विज्ञान, द्वितीय पाली में गणित व तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई।
प्रथम पाली में 690 के सापेक्ष 13, द्वितीय पाली में 940 के सापेक्ष 17 और तृतीय पाली में 690 के सापेक्ष 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 9, द्वितीय पाली में 13 व तृतीय पाली में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीआरएस इंटर कॉलेज में प्रथम व द्वितीय पाली में 4-4 और तृतीय पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। तीनों पालियों में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि बुधवार को डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का अंतिम दिन है। तीन पालियों में हिंदी, संस्कृत या उर्दू और कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। संवाद