बस्ती। डीएलएड प्रशिक्षुओं की परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को तीन पालियों में कराई गई। दो प्रश्नपत्र एक-एक घंटे के हुए। जबकि एक प्रश्न पत्र दो घंटे का हुआ। परीक्षा सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। डायट की टीम ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा भी लिया।
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की तीन प्रश्न पत्रों की तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। डायट प्राचार्य ने बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा 10 से 11 बजे तक कराई गई। दूसरी पॉली की परीक्षा 11.30 बजे से 12.30 बजे तक गणित विषय की हुई। इसके बाद दिन में दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा कराई गई। किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। इसमें वर्ष 2024 प्रथम सेमेस्टर के पंजीकृत 1474 में 1418 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 56 लोग अनुपस्थित हुए।
इनके अलावा 2024 से पहले 1576 प्रशिक्षु ऐसे प्रशिक्षु भी शामिल हुए। जिन्हें पहली बार की परीक्षा में सफलता नहीं मिली थी। परीक्षा केंद्र केडीसी, जीजीआईसी, खैर इंडस्टि्रलय इंटर कॉलेज, बेगम खैर, जीआरएस सक्सेरिया इंटर कॉलेज और गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से 20 मिनट पहले ही सघन तलाशी के बाद केंद्रों में प्रवेश दिला दिया गया।
आज होगी इन विषयों की परीक्षा
मंगलवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की तीन प्रश्न पत्रों की तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। डायट प्राचार्य ने बताया कि तीनों विषयों की परीक्षा एक- एक घंटे की होगी। प्रथम पॉली की परीक्षा 10 से 11 बजे तक हिंदी विषय की होगी। दूसरी पॉली की परीक्षा 11.30 बजे से 12.30 बजे तक उर्दू/ संस्कृत विषय की होगी। जबकि दिन में दो से तीन बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी।