फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूजा स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ीं सांसत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। त्योहारों के बाद महानगरों की ओर लौटने और घर आने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन पर बुधवार को महानगरों से आने वाली पांच और महानगरों को जाने वाली पांच ट्रेनें देरी से पहुंची।
विज्ञापन

पूजा स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। वहीं, ट्रेनों में भीड़ इतनी अधिक रही कि आरक्षित टिकट होने के बावजूद यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
बुधवार को महानगरों से बस्ती आने वाली ट्रेनों में 12592 गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, 04470 सहरसा स्पेशल छह घंटे, 04406 मानसी स्पेशल पांच घंटे, 01415 गोरखपुर स्पेशल चार घंटे और 15116 अयोध्या-भटनी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बस्ती से महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ढाई घंटे, 01080 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्पेशल तीन घंटे, 04027 आनंद विहार स्पेशल छह घंटे, 04655 लुधियाना स्पेशल पांच घंटे और 02263 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चली।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्री सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
भीड़ नियंत्रित करने में जुटी रही आरपीएफ और जीआरपी : स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान सक्रिय रहे। पुलिसकर्मियों ने अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों में बैठने और प्लेटफॉर्म से सुरक्षित बाहर निकलने की जानकारी दी। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें