फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोस्त की बरात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 11 May 2023 04:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी गौर (बस्ती)।

सार

 पुलिसकर्मियों ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है, वहां अंधा मोड़ है। मोड़ के सामने बड़ा गड्ढा है। मोड़ पर आने पर वे बाइक नहीं संभाल पाए। जहां अनियंत्रित होकर गड्ढे में चले गए और हादसे की शिकार हो गए।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त की बरात से लौटते समय गौर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव के पास गौर-टिनिच मोड़ पर अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई। जिस पर सवार तीन युवकों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


गोंडा जिले के छपिया थाने के बूढ़ा देवर गांव से गौर थानाक्षेत्र के अजगैवा जंगल गांव में बुधवार रात बरात आई थी। जिसमें शामिल होने के लिए दूल्हे के दोस्त छपिया थाने के चुवाड़ निवासी कुलदीप उर्फ शिवम (25) पुत्र राम मिलन, सियाराम यादव (26) पुत्र रामलौट और हीरालाल (22) पुत्र पीतांबर वार्ड नंबर 13 महागौरी नगर, नगर पंचायत बभनान थाना गौर आए थे।

इसे भी पढ़ें: पड़ोसी ने मासूम पर दिखाई हैवानियत: बच्चे का अपहरण कर हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर दबा दिया गला
विज्ञापन


शादी संपन्न होने के बाद तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। अंबरपुर गांव के पास गौर-टिनिच मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। जिसमें कुलदीप उर्फ शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।

जहां बृहस्पतिवार को सियाराम यादव ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से दोनों मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा है। उप निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के लोग भी सूचना पर पहुंच गए है।
विज्ञापन


अंधे मोड़ पर नहीं संभाल पाए बाइक
स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है, वहां अंधा मोड़ है। मोड़ के सामने बड़ा गड्ढा है। मोड़ पर आने पर वे बाइक नहीं संभाल पाए। जहां अनियंत्रित होकर गड्ढे में चले गए और हादसे की शिकार हो गए। बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें