फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से एक युवक की मौत, दो झुलसे

Sat, 06 May 2017 11:46 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संजय कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
    
 क्षेत्र के बेलसड़ गांव में शनिवार सुबह टेंट के पोल में हाइटेंशन तार छू जाने से करंट दौड़ गया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बेलसड़ गांव के रवि कुमार गुप्ता की शादी चार मई को थी। बारात महराजगंज जिले के फरेंदा गई थी। पांच मई को दुल्हन घर आई। शाम को अतिथि सत्कार के लिए दरवाजे पर टेंट लगाया गया था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे टेंट मालिक मुसहा बरहपेड़ा गांव के राजू, भैंसा राजा के प्रेम कुमार टेंट हटाने लगे। दुल्हे का भाई 22 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता इनका सहयोग करने लगा। इसी बीच टेंट का पाइप ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में छू गया। पाइप में करंट दौड़ने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार पर लोग जुटे। सभी को जिला अस्पताल के लिए लेकर निकले। गंभीर रूप से जख्मी संजय ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 करंट की घटना की जानकारी पर मौके पर हर्रैया के तहसीलदार नवीन प्रसाद और पैकोलिया पुलिस पहुंची। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की अपील की। परिवार के लोगों से लिखित लेकर पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में शव परिवार के लोगों को सौंप दिया।       
विज्ञापन


पल भर में मातम में बदल गई शादी की खुशी
 बेलसड़ गांव में शुक्रवार की रात जहां शहनाई गूंज रही थी। आज वहां से रह-रह कर करुण क्रंदन गूंज रहा है। परिवार जवान बेटे की मौत से मातम में डूब गया है। शादी की रस्म अदायगी अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि करंट इस घर पर मौत बन कर टूट पड़ा। परिवार ने घर के लाडले बेटे को खो दिया।
विज्ञापन

चार मई को शिवनाथ गुप्ता के बड़े पुत्र रवि कुमार गुप्ता की शादी में खूब जश्न मनाया गया। इसके बाद बारात लौटी। नव विवाहित दंपती को आशीर्वाद के लिए अतिथि भोज शुक्रवार को आयोजित किया गया। रातभर घर में जश्न और खुशी का माहौल रहा। शनिवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे ही थे कि टेंट उतारने के लिए मुसहा बरहपेड़ा निवासी राजू वहां अपने कर्मचरी भैंसा राजा निवासी प्रेम कुमार के साथ पहुंच गए। इसी बीच दूल्हे रवि के छोटे भाई 22 वर्षीय संजय बाहर आए। टेंट उतार रहे राजू व उनके सहयोगी की मदद में जुट गए। उन्हें क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है। जैसे ही संजय ने टेंट का पाइप निकाला वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया। हाईटेंशन करंट के चलते उसके शरीर में आग लग गई और संजय बुरी तरह झुलस गए। पास में ही लोहे के अन्य सामान एकत्रित कर रहे राजू व प्रेम कुमार भी उसी चपेट में आ कर जल कर बुरी तरह झुलस गए। इसी बीच किसी ने विद्युत विभाग को सूचना दी और लाइन काटी गई। थोड़ी ही देर बाद संजय की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें