फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्री घायल
विज्ञापन

भानपुर। भानपुर-रुधौली मार्ग पर परसोनिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क किनारे लगे नल पर परसोनिया गांव निवासी 28 वर्षीय हरेंद्र अपनी पांच वर्षीय बेटी शालू का होली में लगा रंग धुलवा रहे थे। रुधौली की ओर से भानपुर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पिता-पुत्री को चपेट में लेते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। आनन-फानन दोनों को सीएचसी भानपुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हरेंद्र की मौत हो गई। जबकि, शालू की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सोनहा पुलिस ने जब कार को कब्जे में लेकर थाने ले जाने का प्रयास किया तो परिवार और गांव के लोग हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख सोनहा थाने के साथ रुधौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल के बीच मुश्किल से दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले जा पाई। कार भानपुर कस्बे के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना के बाबत अभी तहरीर नहीं मिली है। कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें