फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसओ बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति होगी साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरडांड में विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। देर शाम की बताई जा रही है। मायके वालों की सूचना के पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक पाकरडांड निवासी कुलदीप की शादी धनघटा के डिहवा बाजार में बबिता से हुई थी। शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला।
थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि पति कुलदीपने बताया है कि वह दवा कराने बस्ती गया था। देर शाम जब लौटा तो बबिता शव तख्त से नीचे गिरा मिला। मृतका के शरीर पर शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट का कोई निशान नहीं है। गले पर निशान पाया गया। मामला हत्या का है या आत्महत्या का पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के मामा महेंद्र वर्मा ने बताया कि बबिता के परिवार से कोई फोन नहीं आया। बल्कि गांव के किसी युवक ने किया था। घर पहुंचे तो बबिता का शव बाहर पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पुलिस टीम पहुंची। मामा के अनुसार अभी चार माह पहले ही बबिता की शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें