फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से निपटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान का आयोजन डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर सात का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो सका है, उसका संबंधित अधिकारी प्राप्त प्रार्थनापत्रों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत मिल सकें। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवादों एवं नामांत्रण संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए। इस दौरान एसपी अभिनंदन ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित शिकायतों का त्वरित व न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, सीवीओ डाॅ. अरुण गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें