फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो वार्ड बॉय के भरोसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Tue, 06 Jan 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपचार मिलना तो दूर यहां परामर्श तक नहीं मिल पा रहा है। न डॉक्टर न ही एएनएम जैसे-तैसे शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही सोमवार को बड़ेवन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दिखा। जहां सिर्फ दो वार्ड ब्वाॅय अस्पताल को संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन

शहरी स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे हैं। रोगियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के मड़वानगर बड़ेवन टोल प्लाजा के पास स्थित आरोग्य मंदिर में सोमवार को चिकित्सक नहीं मिले। यहां सिर्फ दो ही वार्ड ब्वाय थे। ओपीडी शून्य थी। पूछने पर बताया गया कि चिकित्सक छुट्टी पर हैं।
पड़ताल में दोपहर 12 बजे तक न तो एएनएम पहुंची थीं न ही महिला डॉक्टर दिखीं। यहां वार्ड ब्वाय विकास और अंकित मौजूद मिले। इसके अलावा वहां कोई अन्य स्टाफ नहीं था। पूछने पर बताया कि डाॅ. वैष्णवी अवकाश पर हैं। इसलिए ओपीडी नहीं हुई। दो एएनएम भी तैनात हैं। पुष्पा और दीप्ति सिंह है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों एएनएम आई थीं, वह टीकाकरण के लिए अपने-अपने क्षेत्र में गई हैं। दोनों वार्ड ब्वाॅय ने कहा कि उनका मानदेय तीन महीने से नहीं मिला है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई उसके बाद भी मानदेय भुगतान में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें