फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धारदार हथियार से दुकानदार पर जानलेवा हमला

Sun, 03 Nov 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरा बाजार में शुक्रवार की देर शाम हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार में शुक्रवार की देर रात दुकानदार पर धारदार हथियार से मनबढ़ों ने हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोग दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमले का आरोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पोखरा बाजार में पेट्रोल पंप चौराहे पर देसी शराब की लाइसेंसी दुकान है। शुक्रवार की रात करीब 7:30 बजे दुकान पर पियक्कड़ों की भीड़ थी। वहां पर पोखरा गांव के राकेश अपनी पान की दुकान पर बैठा था। इसी बीच महुरैया गांव के श्यामू आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ शराब पीने पहुंचे। इसी बीच दुकानदार राकेश और श्यामू के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में श्यामू अपने गांव के लोगो के साथ राकेश पर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से राकेश कुमार (35) के गले पर कई जगह वार कर दिए। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन प्रधान प्रतिनिधि भास्कर सिंह, ओम नंदन, भोलू, मनोज सिंह आदि निजी साधन से उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक घायल के शरीर से काफी खून गिर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। एसओ नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में शामिल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें