फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे से लटका युवक का शव मिला
विज्ञापन

पुरानी बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र कोड़रा गांव में युवक का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि शुभम (26) इंटर पास थे। वह दिल्ली में रहते थे। लॉकडाउन से ही घर पर रह रहे थे। उनके पिता शैलेंद्र शुक्ल प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। शुभम की शादी डेढ़ वर्ष पहले उर्मिला शुक्ला से हुई थी। दोनों से 20 दिन बच्ची भी है। शुभम दो भाइयों में सबसे बड़े थे। कोड़रा में भवन में नीचे स्कूल है, जबकि ऊपर रिहायशी कमरे बने हैं। वहां शुभम अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बारह से एक बजे के बीच वह कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आए तो परिजन उनको बुलाने गए। तब देखा कि शुभम का शवरीर पंखे से बंधे मफलर से लटका था। थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें